IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [11th June, 2020] Day 2

  • IASbaba
  • June 11, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and  EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – HISTORY


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. बुद्ध के चेहरे और आकृतियों को बनाने वाला गांधार स्कूल प्रथम था।
  2. मथुरा में बुद्ध की आकृति, यक्ष आकृतियों की तर्ज पर बनाई गई है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. औरंगज़ेब के अंतर्गत मुगल चित्रकला स्कूल अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया था।
  2. मधुबनी लोक कला गुजरात की पारंपरिक कला है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. भारतीय संगीत की प्राचीनतम परंपरा के बारे में यजुर्वेद से पता लगाया जा सकता है।
  2. प्रदर्शन कला के साथ विशेष रूप से संबंधित सबसे प्राचीन कृति मतंग कृत बृहद्देशी है

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. धमार, ठुमरी, टप्पा कर्नाटक संगीत की विभिन्न शैलियाँ हैं।
  2. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के संगीतकार आमतौर पर एक घराने से संबद्ध होते हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.5) निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही रूप से सुमेलित है / हैं:

                नाटक                      लेखक

  1. सत्य हरीश चंद्र             बाणभट्ट
  2. पद्मावती                      भारतेन्दु
  3. नील देवी                जय शंकर प्रसाद

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. कोई नहीं

Q.6) मुगल कालीन लघु चित्रकला (Miniature Paintings) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. धार्मिक अनुष्ठान और पौराणिक कथाएं इन लघु चित्रों का मुख्य विषय थीं
  2. शिकार के दृश्य और दरबारों के दृश्यों को भी इन चित्रों में चित्रित किया गया था

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.7) निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही रूप से सुमेलित है / हैं:

             लोक रंगमंच        :                स्थान

  1. भांड पाथेर           :        जम्मू और कश्मीर
  2. लरिते (Larite)     :               महाराष्ट्र
  3. जात्रा                   :            पश्चिम बंगाल
  4. स्वांग (Swang)     :                 असम

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 1, 3 और 4
  2. केवल 1 और 4
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4

Q.8) थांगका/ थांका चित्रकला (Thangka Paintings) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह चित्रकला मुख्य रूप से मणिपुर में पायी जाती है।
  2. थांगका में केंद्रीय आकृति सदैव केवल बुद्ध की ही होती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.9) कुंधेई, बोम्मलट्टम किसका एक उदाहरण हैं

  1. केरल का रंगमंच रूप।
  2. धागा या स्ट्रिंग कठपुतली का एक रूप।
  3. रंगमंच रूप, जो नृत्य और संगीत का संयोजन है।
  4. कर्नाटक का लोक नृत्य।

Q.10) भारत के छऊ नृत्य‘ (Chau Dance) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह भारत के शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।
  2. इसका प्रदर्शन केवल झारखंड और पश्चिम बंगाल में किया जाता है।
  3. इसका प्रदर्शन चैत्र पर्व के वसंत त्योहार के दौरान किया जाता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

  1. केवल
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. इनमें से कोई भी नहीं

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) ‘नटुना रीजेंसी‘ (Natuna Regency) अक्सर समाचारों में देखी जाती है। यह कहाँ स्थित है?

  1. पीला सागर
  2. बेरिंग सागर
  3. दक्षिण चीन सागर
  4. अरब की खाड़ी

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. ज़ेलियनग्रोंग लोग त्रिपुरा, मिज़ोरम और मणिपुर के त्रि-जंक्शन (tri-junction) में रहने वाले प्रमुख देशीय समुदायों में से एक हैं।
  2. ज़ेलियनग्रोंग आंदोलनने ब्रिटिश भारत के दौरान गति प्राप्त की क्योंकि यह भारत के असहयोग आंदोलन के साथ संयुग्मित था।

सही कथनों का चयन करें

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.3) ‘गान-नगाई‘ (Gaan-Ngai) एक त्योहार है, जिसे किसके द्वारा मनाया जाता है

  1. मिश्मी
  2. मेइती
  3. रियांग (Reang)
  4. ज़ेलियनग्रोंग (Zeliangrong)

Q.4) सरकार केआत्म-निर्भर भारत अभियानके क्या उद्देश्य हैं?

  1. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को सीमित करना
  2. सभी चीनी सामानों का बहिष्कार करना
  3. अगले पांच वर्षों में प्रत्येक उत्पाद का आयात समाप्त करना।

सही कथनों का चयन करें

  1. केवल 1
  2. 1 और 2
  3. 2 और 3
  4. इनमें से कोई भी नहीं

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. भारत विश्व में दूध, जूट और दालों का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  2. भारत विश्व में गन्ना, कपास और मूंगफली का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

सही कथनों का चयन करें

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

 – Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates