[Day 20] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [2nd July, 2020]

  • IASbaba
  • July 2, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and  EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – HISTORY


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पांडुलिपि (Manuscript) इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे आमतौर पर मनुका (Manuka) नामक एक पेड़ की विशेष रूप से तैयार छाल पर लिखे जाते हैं।
  2. पुरापाषाण काल के दौरान पाए जाने वाले पत्थर के उपकरण आम तौर पर छोटे होते हैं, और इन्हें माइक्रोलिथ (microliths) कहा जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. मेहरगढ़ ब्रह्मपुत्र घाटी के पास की पहाड़ियों पर एक स्थान है, जो चीन और म्यांमार में जाने वाले मार्गों के समीप है।
  2. बुर्जहोम पुरातात्विक स्थल वर्तमान पाकिस्तान में स्थित है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. शिलालेख पत्थर जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण होते हैं।
  2. गण (Ganas) या संघ कुलीनतंत्र (oligarchies) थे।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. संस्कृत ग्रंथ परिवार (kinfolk) के बड़े नेटवर्क के लिए कुल (kula) शब्द का उपयोग करते थे।
  2. ब्राह्मण ग्रंथों के अनुसार, एक ही गोत्र के सदस्य विवाह नहीं कर सकते थे।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित में से कौन से शहर आधुनिक भारत में नहीं हैं।

  1. हड़प्पा
  2. मोहन जोदड़ो
  3. चन्हुदडो
  4. आलमगीरपुर
  5. बनावली

नीचे से कूट का चयन करें:

  1. केवल 1,2 और 3
  2. केवल 1,2 और 4
  3. केवल 3,4 और 5
  4. 1,2,3, 4 और 5

Q.6) आरंभिक वैदिक समाज के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. आरंभिक वैदिक समाज आदिवासी समाज था जिसमें सामाजिक संबंध रिश्तेदारी संबंधों (kinship ties) पर आधारित थे।
  2. पुरुष सदस्य को दिया गया महत्व ऋग्वेद की ऋचाओं में परिलक्षित होता है।
  3. महिलाएं शिक्षित थी और उनकी सभाओं तक पहुंच थी।

उपरोक्त कथन में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.7) हड़प्पा कालीन मृदभांडों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है / हैं?

  1. हड़प्पा कालीन मृदभांड बलूचिस्तान की सिरेमिक परंपरा (ceramic tradition) तथा सिंधु प्रणाली के पूर्व की संस्कृतियों के सम्मिश्रण का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  2. मृदभांडों पर चित्रित सजावट में विभिन्न मोटाई वाली क्षैतिज रेखाएँ, हथेली, पक्षी, जानवर, पीपल के पेड़ आदि की सजावट होती थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें।

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.8) ‘जनपदऔरमहाजनपदके संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है / हैं?

  1. जनपद अनिवार्य रूप से कृषि बस्तियाँ थीं और अनिवार्य रूप से उस क्षेत्र के मुख्य क्षत्रिय वंशजों के नाम पर नामकरण किया गया था।
  2. कुछ जनपदों को छठी शताब्दी .पू. में महाजनपद के रूप में विकसित किया गया था।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें।

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. तो 1 और ही 2

Q.9) निम्नलिखित में से कौन सा पुराण चित्रकला (painting) की कला से संबंधित एक विस्तृत प्रक्रिया को संदर्भित करता है?

  1. विष्णु धर्मोतर पुराण
  2. विष्णु पुराण
  3. मार्कंडेय पुराण
  4. वायु पुराण

Q.10) आरंभिक वैदिक काल के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आर्यों ने सिंधु लोगों को दस्यु (Dasyus) के रूप में संदर्भित किया।
  2. आरंभिक आर्यों ने विदेशी आक्रमणों से स्वयं को बचाने के लिए लकड़ी के बड़े किले बनाए।
  3. उनके पास संपत्ति के रूप में मवेशी और जमीन दोनों थी।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. केवल
  4. 1, 2 और 3

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (Emergency Credit Line Guarantee Scheme- ECLGS) का उद्देश्य है

  1. व्यवसाय आरंभ करने के लिए संपार्श्विकमुक्त ऋण (collateral-free loans) प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप को सक्षम करना।
  2. MSMEs द्वारा सामना किए जा रहे आर्थिक संकटों का शमन करना।
  3. नाबार्ड के माध्यम से किसानों को कार्यशील पूंजी राशि उपलब्ध कराना।
  4. बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पड़ोसी देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।

Q.2) वैश्विक शिक्षा निगरानी रिपोर्ट (GEM रिपोर्ट), जिसका उद्देश्य सभी के लिए शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता लाना है, किसके द्वारा जारी किया जाता है

  1. यूनेस्को
  2. यूनिसेफ
  3. OECD
  4. PISA

Q.3) निम्नलिखित में से कौन सा देश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का सदस्य नहीं है?

  1. म्यांमार
  2. मालदीव
  3. अफ़ग़ानिस्तान
  4. भूटान

Q.4) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में, नीचे दिए गए कौन से कथन सही है / हैं?

  1. यह एक राष्ट्रीय उद्यान, एक टाइगर रिजर्व और एक विश्व धरोहर स्थल है।
  2. इसे एविफ्यूनल प्रजातियों (avifaunal species) के संरक्षण के लिए बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  3. यह विश्व के दोतिहाई द्विश्रृंगी गैंडों (two-horned rhinoceroses) की मेज़बानी करता है।

सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 2
  4. 1, 2 और 3

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पौधे को आमतौर परनृत्य करती महिलाओं‘ (dancing ladies) याहंस के फूल‘ (swan flowers) के रूप में जाना जाता है।
  2. इस पौधे के संग्रह के शुरुआती रिकॉर्ड 1862-70 की अवधि के बीच दिनांकित हैं और हाल ही मेंपुनः खोजे गएहैं।
  3. इस पौधे की विशेषता सफेद फूल (white flowers), गैरपरिशिष्ट परागकोष (non-appendaged anthers) औरपीले होंठ” (yellowish lip) हैं।

उपरोक्त कथन किसके साथ जुड़े हैं

  1. ग्लोबा एंडरसनी (Globba andersonii)
  2. नीलकुरिंजी (Neelakurinji)
  3. स्ट्रोबिलांथेस कुन्थियाना (Strobilanthes kunthiana)
  4. सेन्ना स्पेक्टेबलिस (Senna spectabilis)

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

 – Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates