[Day 57] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [14th AUGUST, 2020]

  • IASbaba
  • August 14, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – GEOGRAPHY


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. शिशु मृत्यु दर (infant mortality rate) प्रति 10000 जीवित जन्म पर एक वर्ष की आयु से पहले शिशुओं की मृत्यु की संख्या है।
  2. मातृ मृत्यु दर (maternal mortality) प्रति 100000 जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु की वार्षिक संख्या है।
  3. शिशु मृत्यु दर (infant mortality rate) प्रति एक हजार जीवित जन्म पर एक वर्ष की आयु से पहले शिशुओं की मृत्यु की संख्या है।
  4. मातृ मृत्यु दर (maternal mortality) उन महिलाओं की संख्या है जो प्रति 10000 जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु की वार्षिक संख्या है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1 और 4

Q.2) PVTGs के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा 75 जनजातीय समूहों को विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  2. 1973 में, ढ़ेबर आयोग ने आदिम जनजाति समूह (PTG) को एक अलग श्रेणी के रूप में बनाया और 2006 में, भारत सरकार ने PTG का पुनः नामकरण कर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) रखा।
  3. जनजातीय मामलों का मंत्रालय विशेष रूप से उनके लिएविशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVTGs) के विकासकी योजनाओं को लागू करता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. 1, 2 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. दशकीय जनगणना के संचालन की जिम्मेदारी भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय की है।
  2. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, भारत का कार्यालय भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) मानव विकास सूचकांक (HDI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. यह विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित किया जाता है
  2. HDI असमानता, गरीबी, मानव सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देता है
  3. HDI के चार आयामों में एक दीर्घकालिक और स्वस्थ जीवन, ज्ञान, जीवन स्तर और राजनीतिक सशक्तीकरण मानक शामिल हैं

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. 1, 2 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है
  2. 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है
  3. 1991-2001 की तुलना में 2001-2011 के दौरान भारत के जनसंख्या घनत्व में वृद्धि की दर में तीव्र गिरावट देखी गई है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. केवल 2 और 3

Q.6) अपातानी जनजाति (Apatani tribe) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. यह उत्तर पश्चिम हिमालय की प्रमुख जातीय समूहों में से एक हैं।
  2. इस समुदाय ने धान के साथ चावलमछली की खेती का एक अनूठा कौशल विकसित किया है; जहां मछली को भी खेतों में पाला जाता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.7) भारत में कॉम्पैक्ट बस्तियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है / हैं ?

  1. यदि गांवों की संख्या एक क्षेत्र इकाई में पुरवा (hamlets) की संख्या के बराबर होती है, तो ऐसी बस्तियों को कॉम्पैक्ट के रूप में नामित किया जाता है।
  2. जंगली जानवरों और अन्य समुदायों के हमले से खुद को बचाने के लिए समुदायों द्वारा विकसित बस्तियों को कॉम्पैक्ट बस्तियां कहा जाता है।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें :

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.8) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. ग्रीष्मकालीन संक्रांति (summer solstice) (21 जून) में उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी।
  2. शीतकालीन संक्रांति (Winter solstice) (22 दिसंबर) में दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबी रात और सबसे छोटी दिन होगी।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.9) प्रायद्वीपीय क्षेत्र में मुख्य रूप से टैंक सिंचाई का प्रयोग किन कारणों से किया जाता है?

  1. असमान उच्च्वाच (undulating relief) और कठोर चट्टानें प्रायद्वीपीय क्षेत्र में नहरों और कुओं को खोदना मुश्किल बनाती हैं।
  2. कठोर चट्टानों की संरचना के कारण वर्षा जल का बहुत कम परिशोधन होता है और भूजल बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं होता है।
  3. बिखरी हुई आबादी और कृषि क्षेत्रों की प्रकृति भी वहाँ टैंक सिंचाई के पक्ष में है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2 और 3

Q.10) जेट स्ट्रीम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जेट धाराएँ ऊपरी वायुमंडल पर संचरित होने वाली दीर्घ विसर्पित तरंगें हैं।
  2. पृथ्वी पर जेट धाराएँ आमतौर पर पश्चिम से पूर्व की ओर चलती हैं।
  3. तापमान जेट स्ट्रीम के वेग को प्रभावित करता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2 और 3

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) एब्सिसिक एसिड (ABA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ABA विकास को धीमा करके सर्दियों के लिए एक पौधा तैयार करने में मदद करता है।
  2. ABA सुनिश्चित करता है कि सर्दियों के दौरान बीज अंकुरित हों।
  3. ABA विकास को रोकता है, और पानी के तनाव के दौरान रंध्र (stomata) को बंद कर देता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 3
  2. 1 और 2
  3. 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.2) मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों में कौन से सही हैं?

  1. अधिनियम के तहत, केवल महिलाओं के अनुरोध के आधार पर गर्भपात नहीं किया जा सकता है।
  2. अधिनियम के तहत, केवल दो पंजीकृत चिकित्सा चिकित्सकों की सलाह के साथ, 20 सप्ताह के भीतर गर्भपात किया जा सकता है।
  3. 1971 अधिनियम के तहत, गर्भवती बलात्कार पीड़िता भी 20 सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं करा सकती है।

सही उत्तर चुनें:

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पापुम रिजर्व फॉरेस्ट (RF) असम में एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र (IBA) है।
  2. पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) निम्नलिखित युग्म पर विचार करें:

(लुप्तप्राय प्रजातियां) :: (IUCN स्थिति)

  1. पुष्पांजलि (Wreathed) हॉर्नबिल :: कम चिंताजनक (Least Concern)
  2. रूफसनेक्ड (Rufous-Necked) हॉर्नबिल :: सुभेद्य (Vulnerable )
  3. ओरिएंटल चितकबरा (Oriental Pied) हॉर्नबिल:: सुभेद्य (Vulnerable )

ऊपर दिया गया कौन सा युग्म सही सुमेलित है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 3
  3. केवल 2
  4. 2 और 3

Q.5) आदि, गैलोस (Galos), निशि (Nyishi) और टैगिन जातीय समूह या समुदाय _________के जिन समुदाय (gin community) से संबंधित हैं

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. मध्य प्रदेश
  4. मेघालय

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates