[Day 63] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [21st AUGUST, 2020]

  • IASbaba
  • August 21, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – ENVIRONMENT


Q.1) राष्ट्रीय गंगा परिषद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत के प्रधान मंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद का पदेन अध्यक्ष होते हैं।
  2. गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित गंगा बेसिन में प्रदूषण की रोकथाम और कायाकल्प के अधीक्षण के लिए परिषद को समग्र जिम्मेदारी दी गई है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं ?

  1. केवल 1     
  2. केवल 2     
  3. 1 और 2 दोनों     
  4. तो 1 और ही 2    

Q.2) स्वच्छ गंगा निधि (Clean Ganga Fund) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. शहरों के आसपास नदी के किनारे अपशिष्ट उपचार और निपटान संयंत्रों की स्थापना स्वच्छ गंगा निधि द्वारा वित्त पोषित गतिविधियों में से एक है।
  2. गैरनिवासी भारतीय (NRIs) भी स्वच्छ गंगा कोष में योगदान कर सकते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही  है / हैं ?

  1. केवल 1     
  2. केवल 2     
  3. 1 और 2 दोनों     
  4. तो 1 और ही 2    

Q.3) निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही ढंग से सुमेलित नहीं है:

राष्ट्रीय उद्यान राज्य जिसमें यह स्थित है

  1. संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश
  2. मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान तेलंगाना
  3. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक
  4. माधव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 1
  2. केवल 1, 2 और 4
  3. केवल 1,2 और 3
  4. केवल 2

Q.4) ‘भारतजलवायु समाधानों का नेतृत्‍व (India– Spearheading Climate Solutions) प्रकाशन किसके द्वारा जारी किया गया है:

  1. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  2. नीति आयोग
  3. UNFCCC
  4. विश्व बैंक

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. फोटोकैमिकल स्मॉग ओजोन के प्राथमिक घटकों में से एक है।
  2. ASH TRACK मोबाइल एप्लिकेशन किसी विशेष क्षेत्र के ओजोन स्तरों को ट्रैक करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1     
  2. केवल 2     
  3. 1 और 2 दोनों     
  4. तो 1 और ही 2    

Q.6) पूर्वी घाट की तुलना में पश्चिमी घाट में बहुत समृद्ध जैव विविधता है, क्योंकि

  1. पश्चिमी घाट निरंतर पर्वत (continuous mountains) हैं।
  2. पश्चिमी घाट, उच्च पर्वतीय वर्षा (Orographic Rain) वाले क्षेत्र हैं।
  3. पश्चिमी घाट पर कई प्रमुख नदियों का उद्गम स्रोत है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 2
  2. केवल 2 और
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.7) पश्चिमी घाट और नीलगिरी में प्रत्येक 12 साल में खिलने वाले कुरिन्जी फूल को कहा जाता है

  1. Hardy flowering plants
  2. Half-hardy flowering plants
  3. Gregarious flowering plants
  4. Non-gregarious flowering plants

Q.8) जैवमंडल रिजर्व (Biosphere Reserves) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सभी पोषण स्तरों की व्यवहार्य आबादी को बनाए रखने के लिए कोर क्षेत्र (core area) काफी बड़ा होना चाहिए।
  2. भारत के सभी जैवमंडल रिजर्व यूनेस्को के MAB कार्यक्रम के अंतर्गत आते हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है ?

  1. केवल 1     
  2. केवल 2     
  3. 1 और 2 दोनों     
  4. तो 1 और ही 2    

Q.9) कंज़र्वेशन इंटरनेशनल (Conservation International) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य वैश्विक जलवायु को स्थिर रखने, ताजे पानी की रक्षा करने और मानव कल्याण सुनिश्चित करने में मदद करना है।
  2. जैव विविधता हॉटस्पॉट, कंज़र्वेशन इंटरनेशनल की एक पहल है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.10) एक जैव विविधता हॉटस्पॉट का नाम देने के लिए, निम्नलिखित में से कौन से मापदंड को ध्यान में नहीं रखा गया है?

  1. स्थानिकता (Endemism)
  2. जैव विविधता हानि (Biodiversity loss)
  3. कम अंतरप्रजाति प्रतिस्पर्धा (Lesser inter – species competition)
  4. प्रजाति समृद्धि (Species richness)

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. NRA सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सभी पदों पर भर्ती के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test-CET) आयोजित करेगा।
  2. राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और आकलन परिषद (TIFAC) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें:

  1. यह एक स्वायत्त प्रौद्योगिकी थिंक टैंक है जो रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन है।
  2. हाल ही में TIFAC ने भारतीय रासायनिक उद्योग की कमियों को उजागर किया जो चीन के साथ प्रतिस्पर्धा में बाधा साबित हो रही हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.3) हाल ही में निम्नलिखित में से कौन सा उत्सव समाचारों में था, जिसका उल्लेख पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में किया गया है?

  1. प्रकाशपर्व उत्सव
  2. दीपो उत्सव
  3. आदित्य उत्सव
  4. पच उत्सव

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन एक संयुक्त राष्ट्र (UN) की विशेष एजेंसी है।
  2. भारत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन का सदस्य है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) निम्नलिखित में से कौन सा कथन अनुच्छेद 143 के बारे में बताता है:

  1. राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेना
  2. राज्य की कार्यकारी शक्ति राज्यपाल में निहित होगी
  3. भारत का एक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक होगा
  4. सुप्रीम कोर्ट निचली अदालत से गुजरने के बजाय सीधे किसी मामले पर न्याय कर साकती है

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates