[Day 61] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [19th AUGUST, 2020]

  • IASbaba
  • August 20, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – ENVIRONMENT


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. टैगा (Taiga) बायोम में वृक्षों की अनुपस्थिति होती है और केवल झाड़ियों उपस्थित होती है, इसके दक्षिणी भाग में, भूमिगत वनस्पति में लाइकेन, काई और दलदली पौधे शामिल होती हैं। 
  2. कोई भी दो बायोम एक जैसे नहीं होते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही नहीं है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अधिपादप (Epiphytes) स्वयं को पेड़ों की टहनियों, शाखाओं, या पत्तों से जोड़े रहते हैं।
  2. अधिपादप (Epiphytes) अपने मेजबान या होस्ट का उपयोग पूर्ण रूप से भौतिक सहायता प्राप्त करने के लिए करते है

उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया में मॉनसून वन पाए जाते हैं।
  2. शुष्क मौसम में मानसून वन के पेड़ अपने पत्ते गिरा देते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उपोष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Subtropical evergreen forest) आमतौर पर आद्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु (moist subtropical climate) क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां सर्दियां होती हैं और पूरे साल पर्याप्त वर्षा होती है।
  2. उपोष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्तियों वाले सदाबहार वन में कम अक्षांश वाले वर्षा वनों की तुलना में कम वृक्ष प्रजातियां होती हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही नहीं है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन में अधिकतर वृक्ष ऐसे होते हैं जो शीत ऋतु के दौरान अपने पत्ते गिरा देते हैं।
  2. जहां पर्णपाती वनों को लकड़ियों के लिए काटा जाता है, वहां पाइंस आसानी से दूसरे जगह जंगल विकसित कर लेते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.6) आर्द्रभूमि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है / हैं?

  1. नदियों और नदी बाढ़ द्वारा जमा तलछट आर्द्रभूमि के निर्माण में मदद करती है।
  2. आर्द्रभूमि टुंड्रा से उष्णकटिबंधीय और प्रत्येक महाद्वीप में पाए जाते हैं।
  3. पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता संरक्षण के दृष्टिकोण से आर्द्रभूमि की तुलना में झीलें आमतौर पर कम महत्वपूर्ण होती हैं।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 1
  2. 1 और 3 केवल
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2 और 3

Q.7) ‘जलीय बायोमके बारे में कथनों पर विचार करें।

  1. झील या तालाब के किनारे के पास का सबसे ऊपरी क्षेत्र, समुद्रतटवर्ती क्षेत्र (littoral zone) होता है।
  2. समुद्रतटवर्ती क्षेत्र (littoral zone) के समीपस्थ खुले जल को चारों ओर से घेरने वाला क्षेत्र प्रोफंडल क्षेत्र (profundal zone) होता है।
  3. झील या तालाब का गहरा पानी वाला भाग लिमनेटिक ज़ोन (limnetic zone) होता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 3

Q.8) मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र (Desert ecosystem) में पाए जाने वाले पौधों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जड़ प्रणाली अच्छी तरह से विकसित नहीं हुई होती है और पानी को बनाए रखने के लिए छोटे क्षेत्र में फैली होती है।
  2. पत्तियां अनुपस्थित या आकार में छोटी होती हैं।
  3. कुछ पौधों में प्रकाश संश्लेषण के लिए स्टेम (तने) में भी क्लोरोफिल होता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.9) जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (Aquatic Ecosystem) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पटलक (Neustons) अनासक्त जीव हैं जो वायुजल अंतःक्रिया में रहते हैं।
  2. नेकटॉन (Nektons) ऐसे जीव हैं जो नीचे कीचड़ के ऊपर उभरे जड़ वाले पौधों और पदार्थों के तने और पत्तियों से जुड़े रहते हैं।
  3. प्लैंकटन में शैवाल जैसे सूक्ष्म पौधे और क्रस्टेशियन और प्रोटोजोआ जैसे जीव शामिल होते हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है / हैं?

  1. केवल 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.10) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. टुंड्रा प्रकार की वनस्पतियों में, प्राकृतिक वनस्पति का विकास बहुत सीमित होता है।
  2. टुंड्रा वनस्पति यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के ध्रुवीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
  3. सवाना की झाड़ियाँ अग्नि प्रतिरोधी हैं जो उन्हें वनों में समयसमय पर फैलने वाली प्राकृतिक आग से बचाने में मदद करती हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार कीजिए :

  1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय भारत में स्थित  है
  2. 67 देशों ने ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए है और इसकी पुष्टि की है। 

उपर्युक्त कथनों  में से कौनसा/से  सही है / हैं?

  1. केवल
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) गंगा नदी के जल प्रदूषण की निगरानी में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले ऐप का नाम क्या है?

  1. भुवन गंगा वेब ऐप
  2. आकाश गंगा वेब ऐप
  3. सागर गंगा वेब ऐप
  4. जल वेब ऐप

Q.3) भादभूत परियोजना (Bhadbhut Project) किस नदी से संबंधित है?

  1. कावेरी नदी
  2. गंगा नदी
  3. यमुना नदी
  4. नर्मदा नदी

Q.4) संगीत के मेवाती घराने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. घराना परंपरा को कर्नाटक संगीत में देखा जा सकता है
  2. घराना गायन  एवं वाद्य परंपराओं के साथसाथ नृत्य से भी संबंधित होते है।

उपर्युक्त  कथनों में से कौनसा/ से  सही है / हैं?

  1. केवल
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) आशा कार्यकर्ता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-

  1. आशा का पूर्ण रूप मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Accredited Social Health Activist) है।
  2. आशा कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं

उपर्युक्त  कथनों में से कौनसा/ से  सही है / हैं?

  1. केवल
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates