[Day 76] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [5th SEPTEMBER, 2020]

  • IASbaba
  • September 5, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – ENVIRONMENT


Q.1) वन्य जीव और वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (Convention on International Trade in Endangered Species CITES) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है / हैं?

  1. यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रशासित है।
  2. CITES कन्वेन्शन के राज्य पक्षों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी है।
  3. CITES के परिशिष्ट I (Apendix1) के अंतर्गत प्रजाति का व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. केवल 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.2) निम्नलिखित में से कौन जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index- CCPI) को प्रकाशित करता है?

  1. जर्मनवॉच और न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट (Germanwatch and the New Climate Institute)
  2. यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी (European Environment Agency-EEA))
  3. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
  4. विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum)

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. औपनिवेशिक युग में, भारतीय वन अधिनियम, 1927 (Indian Forest Act, 1927) के अंतर्गत अधिकारों के निपटान की प्रक्रिया प्रदान की गई थी।
  2. वन अधिकार अधिनियम, 2006 (Forest Rights Act, 2006) जंगलों में रहने वाले समुदायों के अधिकारों से संबंधित है।
  3. वन अधिकार अधिनियम, 2006 (Forest Rights Act, 2006) आदिवासी और सीमांत समुदायों के व्यक्तिगत अधिकारों को संबोधित करने में विफल रहा है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और
  4. केवल 1, 2 और 3

Q.4) कार्टाजेना प्रोटोकॉल (Cartagena Protocol) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह प्रोटोकॉल आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी से उत्पन्न संशोधित जीवों द्वारा होने वाले संभावित जोखिमों से जैविक विविधता की रक्षा करता है।
  2. कार्टाजेना प्रोटोकॉल (Cartagena Protocol) जैविक विविधता (CBD) पर कन्वेंशन के लिए एक पूरक समझौता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) छोटे द्वीपीय राज्यों के गठबंधन (Alliance of Small Island States–AOSIS) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. AOSIS 44 छोटे द्वीपों और निचले स्तर के तटीय विकासशील राज्यों का एक गठबंधन है।
  2. इसका मुख्य उद्देश्य IMF, WTO जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अपनी स्थिति को संबोधित करने के लिए और विकासशील छोटे द्वीप राज्यों की आवाज को मजबूत करना है।
  3. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, AOSIS संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और यूरोपीय आयोग (EU) के साथ भागीदारी करता है।

उपरोक्त कथनों में से/ सा कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.6) रामसर साइट (Ramsar Site) के चयन के लिए विभिन्न मानदंडों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

  1. यदि साइट उपयुक्त जैवभौगोलिक क्षेत्र के भीतर पाए जाने वाले प्राकृतिक या निकटप्राकृतिक आर्द्रभूमि प्रकार, दुर्लभ या अद्वितीय उदाहरण का प्रतिनिधित्व करती है।
  2. यदि यह संवेदनशील, लुप्तप्राय या गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों या खतरे वाले पारिस्थितिक समुदायों का समर्थन करती है।
  3. यदि यह अपने जीवन चक्र में एक महत्वपूर्ण स्तर पर पौधे और / या पशु प्रजातियों का समर्थन करती है, या प्रतिकूल परिस्थितियों में शरण प्रदान करती है।
  4. यदि यह नियमित रूप से 2,00,000  या अधिक जलपक्षियों का समर्थन करती है।

Q.7) जैविक विविधता पर कन्वेंशन (Convention on Biological Diversity-CBD) दिसंबर 1993 में लागू हुआ। निम्नलिखित में से कौन सा/से CBD के उद्देश्य है?

  1. जैविक विविधता का संरक्षण
  2. जैविक विविधता के घटकों का सतत उपयोग
  3. आनुवंशिक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों का उचित और न्यायसंगत साझाकरण

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. केवल 1
  4. 1, 2 और 3

Q.8) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. विश्व धरोहर सम्मेलन (World heritage Convention), यूनेस्को (UNESCO) के तत्वावधान में कार्यरत है
  2. पर्यावरण और वन मंत्रालय की वाइल्ड लाइफ विंग (Wild Life wing of the Ministry of Environment), प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों (Natural World Heritage sites) के संरक्षण से सम्बंधित है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.9) बायोस्फीयर रिजर्व (Biosphere reserves) को 3 अंतरसंबंधित क्षेत्रों में सीमांकित किया जाता है जिन्हें कोर जोन (Core zones), बफर जोन (Buffer Zones) और संक्रमण क्षेत्र (Transition Zone) कहा जाता है। निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य के लिए कोर जोन (Core zones विनियमित किया जाता है?

  1. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
  2. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972
  3. जैव विविधता अधिनियम, 2002
  4. वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980

Q.10) जैव विविधता संरक्षण के संदर्भ में, फॉरेस्टप्लस (Forest PLUS) सम्बंधित है:

  1. हिमालय में वनों के संरक्षण के प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम।
  2. भारत में स्थायी वन भूमि उपयोग के लिए समाधान विकसित करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम।
  3. वनों की कटाई और वन क्षरण से उत्सर्जन को कम करने के लिए UNFCCC का एक कार्यक्रम।
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं।

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) प्रत्येक संसदीय बैठक के पहले घंटे को निम्नलिखित में से किसके रूप में कहा जाता है?

  1. प्रश्न काल
  2. शून्य काल
  3. संसदीय काल
  4. प्रस्तुतीकरण काल

Q.2) निम्नलिखित में से किसे पोस्टल बैलेट सुविधा नहीं प्राप्त है?

  1. चुनाव ड्यूटी में संलग्न मतदाता
  2. निवारक निरोध के तहत मतदाता
  3. 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता
  4. जेल में बंद व्यक्ति

Q.3) द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री (Mass Spectrometry-MS) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह गैसीय चरण में प्राप्त अणुओं के आयनीकरण और विखंडन पर आधारित है।
  2. यह उपकरण इस सिद्धांत पर काम करता है कि प्रवाहित आयनों को विद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों द्वारा विक्षेपित किया जा सकता है।

उपरोक्त में से कौन सा/ से सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) निम्नलिखित में से कौन सा देश काला सागर (Black sea) और भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) दोनों के साथ सीमा साझा करता है?

  1. टर्की
  2. सर्बिया
  3. जॉर्जिया
  4. रूस

Q.5) भारतीय संविधान का कौन सा भाग आधिकारिक भाषाओं (official languages) से संबंधित है?

  1. भाग XVII
  2. भाग XVIII
  3. भाग XIV
  4. भाग XV

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates