[Day 33] IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 – [17th July, 2020]

  • IASbaba
  • July 17, 2020
  • 0
Hindi Initiatives
Print Friendly, PDF & Email

For Previous IRP (Hindi & English ARCHIVES)CLICK HERE

 

हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।

 

इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा – आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर – प्रारंभिक परीक्षा – 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर – मुख्य परीक्षा – TLP – 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर – प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE

Do remember that, “the difference between Ordinary and  EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”


IASbaba’s Daily Static Quiz – ECONOMY


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. निर्यात संवर्धन पूंजीगत वस्तु (EPCG) योजना निर्यातकों को शून्य सीमा शुल्क (zero customs duty) पर उत्पादन के लिए पूंजीगत सामान आयात करने की अनुमति देती है।
  2. डीम्ड एक्सपोर्ट्स (Deemed Exports) से तात्पर्य उन लेनदेन से है जिसमें आपूर्ति की गई वस्तुएं देश से बाहर नहीं जाती हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. शुद्ध प्रेषण में वृद्धि से भुगतान संतुलन (BoP) स्थिति में सुधार होता है।
  2. भारत 2018 में शीर्ष प्रेषण प्राप्तकर्ता देश है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.3) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) को अक्सर हॉट मनी (तप्त मुद्रा) के रूप में जाना जाता है।
  2. शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (Net International Investment Position- NIIP) किसी विशिष्ट समय बिंदु पर किसी राष्ट्र के पास विदेशी संपत्ति के स्टॉक और विदेशी राष्ट्रों के पास उस देश की संपत्ति के स्टॉक के बीच अंतर को मापता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आयात के लिए बंदरगाहों पर तीव्र मंजूरी की सुविधा के लिए डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (Direct Port Entry -DPE) योजना आरंभ की गई है।
  2. आम तौर पर, शुद्ध बाह्य वाणिज्यिक उधार (ECBs) में वृद्धि से भुगतान संतुलन (BoP) स्थिति में सुधार होता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. एक व्युत्क्रमित शुल्क संरचना (inverted duty structure) निर्यात के विनिर्माण के लिए आयात किए गए मध्यवर्ती आदानों (intermediate inputs) की लागत को कम कर देगी जिससे देश का निर्यात अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएगा।
  2. कच्चे माल और मध्यवर्ती माल के आयात में वृद्धि से भारत से तैयार माल के निर्यात में वृद्धि होती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.6) चालू खाता घाटे (Current Account Deficit) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. यह किसी देश के व्यापार का माप है जिसमें आयात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य, उसके द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य से अधिक होता है।
  2. यदि किसी चालू खाते के घाटे को उधार के माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है, तो इसे अधिक अस्थिर (unsustainable) कहा जाता है।
  3. एक चालू खाता घाटा तब हो सकता है कि आप उपभोक्ता व्यय पर भरोसा कर रहे हैं, और गैरप्रतिस्पर्धी हो रहे हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है / हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.7) निम्नलिखित में से कौन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (FOREX reserve) का गठन करता है?

  1. विदेशी मुद्रा संपत्ति
  2. सोना
  3. SDRs
  4. IMF के साथ RBI की रिज़र्व स्थिति (RBI’s Reserve position with IMF)

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:

  1. 1, 2 और 3
  2. 1 और 3
  3. 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4

Q.8) भारत में विदेशी मुद्रा भंडार (FOREX reserves) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें?

  1. भारत में विदेशी मुद्रा भंडार SEBI द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
  2. विदेशी मुद्रा और सोने का अन्तर्वाह से अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति कम हो जाती है।
  3. विश्व के कई देश, जो छोटी अर्थव्यवस्थाएँ हैं, उनके पास कोई विदेशी मुद्रा भंडार नहीं है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही नहीं हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.9) मूल्यह्रास (Depreciation) और अवमूल्यन (Devaluation) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अवमूल्यन से अभिप्राय उस मुद्रा के मूल्य में परिवर्तन से है जिसका मूल्य देश की सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  2. मूल्यह्रास मुद्रा के मूल्य में परिवर्तन को संदर्भित करता है, जिसका मूल्य खुले मुद्रा बाजार (open money market) में उत्पन्न बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित किया जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.10) J- वक्र (J-curve) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. एक सिद्धांत जिसमें कहा गया है कि किसी देश का व्यापार घाटा उसकी मुद्रा के मूल्यह्रास के बाद आरंभ में खराब हो जाएगा क्योंकि विदेशी आयात पर उच्च कीमतें अधिक होंगी, जिससे आयात की मात्रा कम होगी।
  2. निजी इक्विटी फंडों (private equity funds) में, J-वक्र प्रभाव तब होता है जब फंड पूर्व कई वर्षों के लिए नकारात्मक रिटर्न का अनुभव करते हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

IASbaba’s Daily Current Affairs Quiz


Q.1) चाइना स्टडी ग्रुप (China Study Group- CSG) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें, जिन्हें अक्सर समाचारों में देखा जाता है?

  1. यह एक सरकारी संस्था है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार करते हैं।
  2. यह हाल ही में चीन के साथ बढ़ते सीमा तनाव के मद्देनजर स्थापित किया गया था।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल
  3. 1 और 2 दोनों
  4. तो 1 और ही 2

Q.2) सीमा सड़क संगठन (BRO) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है।
  2. यह भारत के कई राज्यों के साथसाथ अपने कुछ पड़ोसी देशों में भी परिचालन बनाए रखता है।
  3. यह भारतचीन सीमा सड़क (ICBR) परियोजना के निर्माण के लिए उत्तरदायी एकमात्र इकाई है।

ऊपर दिए गए कौन से कथन सही हैं?

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.3) एशियाई विकास बैंक (ADB) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ADB के 60 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं।
  2. ADB में भारत दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।
  3. ADB एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. 1 और 3
  3. 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Q.4) निम्नलिखित में से किस शहर ने जुलाई 2020 में इसकी स्थापना की 160 वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया तथा इसे शाब्दिक रूप सेपूर्व के शासक‘ (Ruler of the East) के रूप में जाना जाता है?

  1. कैलिनिनग्राद
  2. बोस्निया और हर्जेगोविना
  3. व्लादिवोस्तोक
  4. इस्तांबुल

Q.5) प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. PMKVY कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत एक प्रमुख योजना है।
  2. इसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा कार्यान्वित किया गया था।
  3. कौशल प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) और उद्योग के नेतृत्व वाले मानकों के आधार पर किया जाएगा।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?

  1. केवल 1
  2. 1 और 3
  3. 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

 

उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

 – Click Here

For a dedicated peer group, Motivation & Quick updates, Join our official telegram channel – https://t.me/IASbabaOfficialAccount

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Explainer Videos, Strategy Sessions, Toppers Talks & many more…

Search now.....

Sign Up To Receive Regular Updates